ePaper

कार्यकर्ता होती है पार्टी की रीढ़ : ई नवीन

Updated at : 29 May 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता होती है पार्टी की रीढ़ : ई नवीन

राष्ट्रीय जनता दल कि जीत को लेकर विस्तार से चर्चा किया.

विज्ञापन

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने पूर्व मुखिया सुमन कुमार उर्फ बंटी देवगन – प्रतिनिधि आलमनगर, मधेपुरा. राष्ट्रीय जनता दल की बैठक राजद नेता इंजीनियर नवीन निषाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. वही बैठक की मौके पर ई नवीन निषाद ने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है. कार्यकर्ता की जीत ही पार्टी की जीत होती है. सभी राष्ट्रीय जनता दल की जो सच है उसे सोच के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के बातों को रखें. हमारे राष्ट्रीय नेता है उनका संवाद प्रत्येक घर पहुंचाएं. उन्होंने कहा आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का चुनाव हुआ. इसको लेकर प्रभारी के रूप में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोज कुमार साथ में उदाकिशनगंज प्रखंड के चुनाव पदाधिकारी के रूप में वीरेंद्र सिंह, नगर पंचायत आलमनगर के चुनाव पदाधिकारी विकास चंद्र यादव, चुनाव प्रभारी सरगुन यादव मौजूद रहे. सर्वसम्मति से आलमनगर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में भागीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुमन कुमार उर्फ बंटी देवगन चुना गया . वहीं नगर पंचायत आलमनगर के अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद कंचन कुमार को, सोनू कुमार सिंह को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह क, युवा प्रखंड अध्यक्ष आलमनगर एवं उपाध्यक्ष नीतीश कुमार शर्मा, दुर्गेश शर्मा को अति पिछड़ा प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रभास यादव को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव को पंचायती राज प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ललन कुमार गुप्ता, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के लिए अजय राम एवं उपाध्यक्ष बिशो ऋषिदेव , मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में दिलीप ऋषिदेव एवं उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर समीम का चुना गया. मौके पर राजद नेता असगर अली, वीरेंद्र कुमार सिंह, रणधीर सिंह, सहित कई नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन की विस्तार एवं आने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल कि जीत को लेकर विस्तार से चर्चा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन