10 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
10 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

आलमनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनवारा पंचायत के वार्ड नंबर दो में पुलिस ने गश्ती के दौरान छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एसआइ रघुनंदन राघव व सशस्त्र पुलिस बल ने मीणा देवी पति जगन सहनी के घर के बगल सूरज सहनी के घर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान घर के अंदर रखें प्लास्टिक के गैलन में 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. सूरज सहनी पूरे परिवार के साथ मजदूरी करने दिल्ली चला गया है. बताया गया कि घर की देखरेख करने मीणा देवी को घर का चाबी दिया था. जहां मीणा देवी उक्त घर में देसी शराब कारोबार कर रही थी. वही पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त मीणा देवी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के ऊपर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन