कुल्हाड़ी से वार कर महिला को किया जख्मी, हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर

Published by :Kumar Ashish
Published at :19 Apr 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से वार कर महिला को किया जख्मी, हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर

लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया.

विज्ञापन

कुमारखंड श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश वार्ड संख्या 13 में रविवार को महिलाओं के बीच हुये विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुये घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड पहुंचाया. घायल महिला की पहचान सीता देवी, पति सुनील शर्मा, निवासी रामनगर महेश वार्ड संख्या 13 के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रामनगर महेश वार्ड संख्या 12 की रहने वाली द्रोपती देवी पति ज्ञानचंद मुखिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया. इस दौरान द्रोपती देवी ने कुल्हाड़ी से सीता देवी पर वार कर दिया, इससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुये बेहतर इलाज के लिये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना पर श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच में जुट गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस घटना के बाद क्षेत्र में भय एवं तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन