नवनियुक्त कुलसचिव का किया स्वागत

नवनियुक्त कुलसचिव का किया स्वागत
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में वाम छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के प्रभारी डॉ सारंग तनय व एआइएसयू के विवि अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार शनिवार को नवनियुक्त कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर से मिले. दोनों ने उनका स्वागत किया. बीएनएमयू प्रभारी ने कुलसचिव से मिलने के बाद उम्मीद जताया कि कुलसचिव विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल स्थापित करने में महत्ती भूमिका का निर्वहन करेंगे. उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि मार्च 2024 में अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित की गयी थी. अद्यतन रिक्तियों का संकलन कराते हुए एक बार छात्रहित में सात दिनों की आवेदन करने की तिथि दी जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










