कोसी नदी के कटाव से 500 एकड़ कृषि भूमि पर संकट, पूर्व विधायक प्रत्याशी ने डीएम से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन
कटाव के सामने नाराजगी व्यक्त करते | Prabhat Khabar Network

कटाव के सामने नाराजगी व्यक्त करते लोग | Prabhat Khabar Network

मधुपुरा के आलमनगर प्रखंड में कोसी नदी का कटाव उग्र हो गया है, जिससे हरजोड़ा घाट और लुटना गांव के पास 500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि खतरे में है। मड़वाड़ी बासा और लुटना गांव के घरों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

Madhepura Kosi Erosion: मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड की गंगापुर पंचायत स्थित हरजोड़ा घाट एवं लुटना गांव के समीप कोसी नदी का कटाव तेजी से जारी है. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण धारा गांव की ओर मुड़ गई है, जिससे हरजोड़ा घाट, मड़वाड़ी बासा और लुटना के पास करीब 500 मीटर क्षेत्र में लगातार कटाव हो रहा है. इस संबंध में पूर्व महागठबंधन विधायक प्रत्याशी सह वीआईपी नेता नवीन कुमार निषाद ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

500 एकड़ कृषि भूमि पर मंडरा रहा खतरा

जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन में नवीन कुमार निषाद ने बताया कि कटाव के कारण अब तक हजारों किसानों की करीब 500 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि कोसी नदी में समा चुकी है. शेष भूमि भी लगातार कट रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया तो अगले 10 से 15 दिनों में खेतों के साथ-साथ गांव के कई घर भी नदी में विलीन हो सकते हैं.

लुटना टोला में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

आवेदन में लुटना टोला की वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का भी उल्लेख किया गया है. उन्होंने मांग की है कि लुटना टोला से मड़वाड़ी धार स्थित पुल तक पक्के नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में जल निकासी सुचारु हो सके और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिले.

कटावरोधी कार्य जल्द शुरू करने की मांग

वीआईपी नेता ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग अथवा संबंधित विभाग के माध्यम से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने, किसानों की कृषि भूमि और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जल निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण कराने की मांग की है.

क्या बोले नवीन कुमार निषाद

Madhepura Kosi Erosion: नवीन कुमार निषाद ने कहा कि कोसी नदी का कटाव प्रतिदिन किसानों की वर्षों की मेहनत और उनकी आजीविका को निगल रहा है. यदि प्रशासन ने तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में कई घर भी नदी में समा सकते हैं. उन्होंने कहा कि लुटना टोला में जलजमाव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है, इसलिए जिला प्रशासन को दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए.


विज्ञापन
कौनैन वशीर

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन