सिंहेश्वर में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बैहरबन्ना चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक चार पहिया सवारी गाड़ी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 28 वर्षीय अखिलेश कुमार की मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन

मधेपुरा, सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी पंचायत के बैरबन्ना में मंगलवार देर शाम दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. हादसा बैरबन्ना चौक के समीप हुआ. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सिंहेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार चक्का सवारी गाड़ी और बाइक में हुई सीधी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरबन्ना चौक के समीप एक चार चक्का सवारी गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आयीं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सिंहेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

अस्पताल पहुंचते ही अखिलेश को मृत घोषित किया

सिंहेश्वर सीएचसी में चिकित्सकों ने बैरबन्ना वार्ड संख्या 6 निवासी अखिलेश कुमार (28) को मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

दो घायलों की पहचान नहीं हो सकी

घटना में घायल दो अन्य लोगों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि दोनों को मामूली चोटें आयी हैं. अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया. पुलिस घायलों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने में लगी है.

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.

गांव में पसरा मातम

अखिलेश कुमार की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन