नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सांकेतिक तस्वीर
मधेपुरा के रतवारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.
Madhepura Crime: रतवारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.
पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पीड़िता के पिता ने आवेदन में बताया कि वह और उनकी पत्नी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए हुए थे. इस दौरान उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी. आरोप है कि रुपौली थाना क्षेत्र के अझोकोंपा निवासी राहुल सिंह घर में घुस आया और कथित रूप से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई थी.
परिजनों को लौटने पर हुई घटना की जानकारी
आवेदन के अनुसार, कुछ समय बाद जब पीड़िता की मां घर लौटी तो बच्ची को होश आने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी और पुलिस से शिकायत की.
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
Madhepura Crime: रतवारा थानाध्यक्ष शुड्डू कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश कुमार
ब्रजेश कुमार प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आलमनगर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










