होटल में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप, छह नामजद पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

नगर पंचायत सिंहेश्वर के गौरीपुर में एक होटल में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने पति सहित छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है.

विज्ञापन

मधेपुरा : नगर पंचायत सिंहेश्वर के गौरीपुर वार्ड संख्या-पांच निवासी होटल संचालक की पत्नी आशा देवी ने थाना में आवेदन देकर पति जयकिशोर साह सहित अन्य के साथ मारपीट, होटल में तोड़फोड़, लूटपाट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि मंदिर रोड स्थित उनके होटल में कार्य के दौरान कुछ लोग होटल में घुस आए. आरोप है कि सभी ने उनके पति समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की, हथियार दिखाकर धमकाया तथा होटल में तोड़फोड़ की. साथ ही नकदी छीन लेने और होटल का सामान क्षतिग्रस्त कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है.

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट

आवेदन में कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए. शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ चिकित्सीय प्रतिवेदन भी संलग्न होने का उल्लेख किया है. साथ ही आरोप लगाया है कि इससे पहले भी संबंधित लोगों द्वारा कई बार विवाद उत्पन्न किया गया था.

छह नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी

थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर आधा दर्जन नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन