छेड़खानी व शराब तस्करी मामले का वारंटी गिरफ्तार

छेड़खानी व शराब तस्करी मामले का वारंटी गिरफ्तार
कुमारखंड. थाना क्षेत्र के रहटा व केवटगामा गांव से पुलिस ने छेड़खानी व शराब तस्करी मामले के वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महिलाओं के साथ गाली -गलौज कर मारपीट व छेड़खानी के आरोप में रहटा निवासी दुरबीश यादव पिता कोकाय यादव व शराब की तस्कर मामले में केवटगामा वार्ड संख्या-14 निवासी रंधीर कुमार पिता धीरेंद्र यादव को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










