पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल
Updated at : 03 Jul 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन

पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल
विज्ञापन
मुरलीगंज.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के रमनी वार्ड संख्या 11 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि योजना के प्रारंभ होने से पहले न तो प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया और न ही किसी जिम्मेदार पदाधिकारी की देखरेख में काम शुरू हुआ. ग्रामीणों के अनुसार यह निर्माण पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी के पति राकेश रोशन उर्फ सिंटू पंडित के द्वारा कराया जा रहा है. बिना किसी पारदर्शिता के मनमाने तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में तय मानक व गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है.लोगों ने कहा कि
14 लाख की योजना में पारदर्शिता नहीं मिल रही है. पंचायत सचिव सुधांशु कुमार ने बताया कि योजना से संबंधित बोर्ड बनने के लिए दिया गया है, लेकिन अब तक वह बनकर नहीं आया है. उन्होंने बताया कि यह कार्य 15वीं वित्त आयोग की करीब 14 लाख रुपये की योजना के तहत कराया जा रहा है, लेकिन योजना की लंबाई, चौड़ाई और नाम की जानकारी देने में वह असमर्थ रहे. कनीय अभियंता प्रिंस सौरभ ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए पंचायत सचिव को कार्यस्थल पर भेजा गया है. वही ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से कनीय अभियंता की देखरेख के बिना चल रहा है, जो नियमों के खिलाफ है.बीडीओ ने जांच कर, कार्रवाई की कही बात
मामले को लेकर बीडीओ आशा कुमारी ने बताया कि गंगापुर पंचायत में मुखिया के पति राकेश रोशन उर्फ सिंटू पंडित द्वारा सड़क निर्माण में मनमानी की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी. सरकारी राशि के दुरुपयोग में जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




