ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग
Updated at : 03 Sep 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग
विज्ञापन
पुरैनी.
पुरैनी पंचायत के लरकटिया टोला में प्राथमिक विद्यालय नवसृजन को लेकर बुधवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गीता सिंह निषाद व संचालन लरकटिया टोला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह निषाद ने किया. बैठक में मुखिया विनोद कांबली निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है. पुरैनी पंचायत के लरकटिया टोला के लोगों का वर्षों से मांग है कि प्राथमिक विद्यालय खोला जाय. इसको लेकर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को आवेदन दिया है. मौके पर गीता सिंह निषाद, ठाकुर सिंह निषाद, फाजो सिंह निषाद, अवधेश राज कुशवाहा, प्रयाग सिंह, मुकेश सिंह, रमेश सिंह आदि ने कहा कि सरकार को शीघ्र लड़कटिया टोला में सार्वजनिक जमीन पर प्राथमिक विद्यालय खोलना चाहिए. मौके पर देवनारायण ठाकुर, शंकर सिंह ,प्रभु मंडल ,नारायण सिंह, कैलाश सिंह, बच्ची सिंह, सुशील सिंह ,दीप नारायण सिंह, मनीष कुमार, भोचन सिंह ,शंकर सिंह, अनिरुद्ध कुमार, श्यामल कुमार, हरिहर मेहता, वीरेंद्र कुमार सिंह, गोविंद कुमार, उमेश शर्मा, जोगिंदर सिंह, संचू सिंह, छोटू कुमार, उमेश मंडल, सिकंदर कुमार,कैलाश कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




