बकरी चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

बकरी चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा
थाना क्षेत्र के बैसाढ़ पंचायत में बकरी चोरी भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार बैसाढ़ पंचायत के भैरवपुर वार्ड संख्या तीन निवासी राजीव कुमार की बकरी को दरवाजा पर बंधा देख गांव के ही सोनू कुमार पिता लालचंद मंडल, राहुल कुमार पिता संजय ठाकुर व राजकिशोर शर्मा पिता महेंद्र शर्मा ने लेकर इसरायण बेला की ओर चला गया. राजीव ने जब बकरी को दरवाजा पर नहीं देखा, तो आसपास के लोगों ने बाइक पर ले जाने की बात कही. ग्रामीणों के साथ पीछा किया, तो इसरायण बेला पंचायत के भोला चौक के समीप बकरी समेत तीनों चोर को पकड़ लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस अवर निरीक्षक गोपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, जहां राजीव ने बाइक समेत तीनों चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना को लेकर राजीव ने तीनों पर मामला दर्ज कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










