मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

मुखिया संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
विज्ञापन
चौसा.
प्रखंड मुख्यालय स्थित चौसा पूर्वी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को मुखिया संघ की बैठक हुई, जिसकी की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष पप्पू कुमार शर्मा ने की. मुखिया पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न मुद्दों पर सभी मुखिया के द्वारा अपनी-अपनी समस्या को बैठक में रखा गया. इसमें पंचायत की कर्मियों तथा पंचायत में विकास कार्य में बाधाएं और समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मुखिया बिनोद भारती ने बताया कि पंचायत में मनरेगा द्वारा चलाए जा रहे योजना में समस्या उत्पन्न हो रही है. उक्त समस्या को लेकर प्रखंड में निदान नहीं होने पर जिला के आलाधिकारी को सभी मुखिया द्वारा अवगत कराया जायेगा. पंचायत में विभिन्न योजना में विभिन्न तरह की समस्याओं से निपटने के लिए पंचायत कर्मियों से मिलकर समस्या का निदान किया जायेगा. अगर कोई पंचायत कर्मी अपनी मनमानी करता है तो उसे संघ के द्वारा शक्ति से निपटा जायेगा. मौके पर मुखिया बब्लू ऋषिदेव, मुखिया विनोद कुमार भारती,मुखिया प्रेमचंद कुमार, मुखिया शेखर पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मदन मंडल,इमदाद आलम, संजय यादव आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










