जदयू की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

जदयू की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
मधेपुरा. जदयू जिला कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ रमेश ऋषिदेव ने की. बैठक में जिला संगठन प्रभारी, सभी विधानसभा, सभी विधानसभा प्रभारी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुये. बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिला के संगठन प्रभारी जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी व बीएलओ सभी बूथों पर बीएलए नियुक्ति करें. जिला संगठन प्रभारी साहब बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक बादल ने कहा कि जदयू के बूथ कमेटी के सशक्त साथी वोटर को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में अहम भूमिका निभायें. बैठक में बीएलए वन, महेंद्र पटेल, सुरेंद्र यादव, प्रमोद मिश्रा, डॉ राजीव जोशी, विधानसभा प्रभारी अक्षय झा, मानवेंद्र ठाकुर, कुमार रत्न प्रिय,सत्यजीत यादव, बीवी प्रभाकर, निखिल मंडल, शैलेश सिंह, मनोज भटनागर, अशोक चौधरी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










