ePaper

कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को लगाया गया टीका

Updated at : 06 Aug 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को लगाया गया टीका

कैंसर से बचाव को लेकर छात्राओं को लगाया गया टीका

विज्ञापन

मध्य विद्यालय बालिक में 9 से 14 वर्ष के 55 छात्राओं को लगाया गया टीका उदाकिशुनगंज. राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा चलाये जा रहे एचपीवी से बचाव को लेकर को स्कूली छात्राओं को बुधवार को टीका लगाया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंकित सौरभ के नेतृत्व में एमओ डॉ राजन, बीएमसी यूनिसेफ प्रेमशंकर सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी शोभा साहु, बीवीडीएस अमित प्रकाश, एएनएम बबीता कुमारी, शांति कुमारी ने 55 छात्राओं को कैंसर से बचाव को टीका लगाया गया. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अंकित सौरभ ने कहा कि एचपीवी वायरस देश में तेज से फैल रही है. इसका लक्षण प्रायः 9 से 14 साल की मासूम बच्चियों में पायी जाती है. इसके कारण हर रोज मौत हो रही है. इसके बचाव को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति पटना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के 34 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, मदरसों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. ताकि कोई भी 9 से 14 साल की बच्ची इस टीकाकरण से वंचित न रह सके. यह टीकाकरण साल में दो बार यानि छह माह के अंतराल पर दो बार दिया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि देश में हर वर्ष 1.4 करोड़ नये कैंसर के मरीज पाये जा रहे हैं. जिसमें 80 लाख मरीजों की मौत हो जा रही है. विश्व में मरने वाले पांच मरीज में एक मरीज भारतीय होते हैं. यह कैंसर प्रायः महिलाओं में 26 से लेकर 38 वर्ष के आयु में उम्र में पाये जा रहे हैं. जिसमें महिलाओं को बच्चेदानी के कैंसर अत्यधिक पाये जा रहे हैं. इस तरह देश में 17 प्रतिशत मरीज विभिन्न प्रकार के कैंसर से मौत हो रही है. इसीलिए देश के सभी बच्चियों को 9 से 14 वर्ष की आयु में हर हाल में यह टीका लगा लेना चाहिए. इस कार्य में सभी प्रखंडों के बीईओ, एचएम, शिक्षक व अभिभावकों से सहयोग की अपील की गयी है. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमारी शोभा साहु, शिक्षक निरज कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, सुधाकर कुमार, प्रशांत कुमार, कृष्णा कुमारी, मनोज कुमार, शैलेन्द्र पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन