ePaper

सिंहेश्वर के पहले प्रमुख स्व उपेंद्र नारायण यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

Updated at : 08 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
सिंहेश्वर के पहले प्रमुख स्व उपेंद्र नारायण यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

सिंहेश्वर के पहले प्रमुख स्व उपेंद्र नारायण यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन

सिंहेश्वर.

सिंहेश्वर प्रखंड के पहले प्रमुख स्व उपेंद्र नारायण यादव की पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी. मौके पर उनके प्रतिमा का अनावरण सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जीप अध्यक्ष मंजू देवी आदि ने किया. सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा स्व उपेंद्र बाबू हमारे सबसे अच्छे मित्र, भाई थे. वह हर सुख दुख के भागीदार रहे. जब कभी भी हमें उनकी जरूरत हुई तब- तब वह हमारे साथ रखे रहे. सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर हर हाल में यहां पहुंचना था. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रमुख की सोच हमेशा से सामाजिक रही है. गरीब तबके के लोगों का ढाल बनकर रहे है. हमेशा लोगों की मदद करना उनके आचरण में था और यही शिक्षा वह अपने दोनों पुत्र को देकर गए हैं. एक यहां के मुखिया अध्यक्ष है, जबकि दूसरा संवेदक है. वहीं पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि इस घर में उनका बचपन भी बीता है. स्व उपेंद्र प्रसाद यादव मेरे अभिभावक थे. मुझे जब भी किसी तरह की जरूरत और परेशानी महसूस हुई इनको अपने साथ पाया और इनके प्रथम पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर इनके प्रतिमा अनावरण में अपनी मौजूदगी से अपने आप को धन्य मानता है. उन्होंने कहा पुराने समाज और आज के समाज व उनकी सोच अब नहीं मिलती है. युवा वर्ग से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है. सामाजिक सोच के लिए 50 से 80 वर्ष तक के आयु के लोगों को लगातार इन सभी बातों पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा मुझे सिंहेश्वर से ही ऊर्जा मिली है. और पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में यहां से चुनकर गया था. और आज निर्दलीय सांसद के रूप में भी हूं. मेरा सिंहेश्वर के हर घर से परिवारिक संबंध है. वहीं महिषी के विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि स्व उपेंद्र बाबू गुणवान व्यक्तित्व के थे. समाजवाद के प्रणेता थे. 71 की बात है जब समाजवाद की लड़ाई के लिए समाजवादी क्रांति संगठन तैयार किया गया. तो पहली बार इन्हीं के संरक्षण में हम लोगों की पहली बैठक हुई थी. समाजवाद के लिए उनकी भूमिका को कोई भूल नहीं सकता.

वहीं सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा उपेंद्र बाबू मेरे अभिभावक के रूप में हमेशा मेरे साथ रहे. वहीं अतिथियों का स्वागत मुखिया संघ अध्यक्ष सह राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू और मुकेश कुमार मुन्ना ने किया, जबकि श्रद्धांजलि सभा में मंच संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया. गायक रौशन कुमार ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ रमेश ऋषिदेव, पूर्व प्रमुख सिंहेश्वर दिनेश कुमार यादव, बच्चा झा, अशोक चौधरी, सत्यदेव मंडल, पूर्व कृषि पदाधिकारी सीडी रजक, उपप्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, प्रो भुपेंद्र मधेपुरी, प्रो अरुण कुमार, प्रो विजय कुमार, विनय विनायक, नन्हे यादव, गौरीशंकर भगत, मनोज यादव, तेज नारायण यादव, ओम प्रकाश चौधरी, उपमुख्य पार्षद परवेज आलम, मुखिया विजय कुमार सिंह, भुवनेश्वर यादव, विनोद भगत, राजु राजा, शंकर चौधरी, पुर्व मुखिया राम कृष्ण पाेद्दार, विजय टेकरीवाल, मदन मोहन सिंह, इं भोला भगत, जितेंद्र कुमार सिंटु, विजेंद्र यादव, दीपक यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन