दो चोरी के आरोपी समेत एक वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो चोरी के आरोपी समेत एक वारंटी गिरफ्तार

दो चोरी के आरोपी समेत एक वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड. पुलिस ने गुरुवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर दो चोरी के आरोपी समेत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने छापेमारी कर बेलही में हुई चोरी के दर्ज मामले में बेलारी वार्ड 10 निवासी दिवाकर कुमार व श्रीपुर मधेपुरा निवासी बलजीत कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं एक एनबीडब्ल्यू वारंटी जोराबरगंज वार्ड 12 निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी व एक वारंटी को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन