119 बोतल कोडीन सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 10:13 PM
119 बोतल कोडीन सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के सदर पंचायत में पुलिस ने छापेमारी प्रतिबंधित 119 बोतल कोडीन सिरप के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रशिक्षु डीएसपी स्नेह सेतु के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने सदर पंचायत कुमारखंड के वार्ड संख्या-11 निवासी हरिओम यादव व संजीव कुमार के घर में छापेमारी की. इस दौरान 119 बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में डीएसपी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी की पूर्णिया से दो तस्कर स्मैक और प्रतिबंधित कोडीन सिरप का अवैध कारोबार कर रहा है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर रविवार की देर रात छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान 119 बोतल कोडिंग एवं एक मोबाइल जब्त तस्कर हरिओम यादव व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया. बताया कि हरिओम के विरुद्ध 18 माह के दौरान स्मैक व कोडीन तस्करी के आरोप पांच केस दर्ज है. स्मैक तस्करी मामले में दर्ज थाना कांड संख्या-322/24 में फरार चल रहा था. वहीं हरिओम यादव के विरुद्ध लोकसभा चुनाव के दौरान अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










