ePaper

जन न्याय संवाद कार्यक्रम में बोले शाहनवाज आलम-हर मोर्चे पर विफल रही केंद्र और राज्य सरकार

Updated at : 18 May 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
जन न्याय संवाद कार्यक्रम में बोले शाहनवाज आलम-हर मोर्चे पर विफल रही केंद्र और राज्य सरकार

हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज तक उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

मुरलीगंज, मधेपुरा.

गोल बाजार गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जन न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम तथा राजेश मिश्रा ने भाग लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाहनवाज आलम ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे आज देश के आम नागरिक की सबसे बड़ी चिंता बन चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आज प्रखंड स्तर पर भी बिना रिश्वत के कोई भी सरकारी कार्य नहीं हो रहा है.

शाहनवाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि उन्होंने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज तक उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस बार कोई चूक नहीं होनी चाहिये.

राजेश मिश्रा ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है. कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर जन न्याय संवाद के माध्यम से लोगों को सरकार की विफलताओं से अवगत करायेगी. उन्होंने कहा कि झंडा अभियान को ग्राम स्तर तक सफल बनाना है, ताकि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके. इस मौके पर सूर्यनारायण यादव, संदीप यादव, विजय यादव, राकेश राम, उमेश प्रसाद यादव, डॉ सुमन झा, महेंद्र यादव, श्याम कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के नेता उमेश प्रसाद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन