अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर 63 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के बुधामा ओपी अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
सीमावर्ती क्षेत्र के सुखासनी व खाड़ा पेट्रोल पंप से गुप्त सूचना पर दोनों तस्कर हुआ गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज.
थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के बुधामा ओपी अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से बुधामा ओपी क्षेत्र में शराब तस्करी के लिये जा रहा है. सूचना पाकर बुधामा ओपी अध्यक्ष विक्की रविदास पुलिस बलों के साथ सुखासनी नहर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जहां बेलदौर थाना की ओर से आ रहे एक तस्कर बबलू पासवान को 23 लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान खाड़ा पंचायत के सुखासनी के नरेश पासवान के पुत्र बबलू पासवान के रूप में की गयी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार की संध्या को खाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक शराब तस्कर को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कुरबन के नवीन भगत के पुत्र सोनू भगत के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दोनों शराब तस्करों से कुल 63 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










