शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
आलमनगर.
पुलिस ने सिंहार पंचायत अंतर्गत तिलकपुर वार्ड एक से 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर एसआइ प्रेमचंद्र पासवान व पुलिस बल ने सिंहार पंचायत अंतर्गत वार्ड एक निवासी छत्तीस राम व पुत्र चन्द्रकिशोर कुमार के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया. बताया गया कि बहुत दिनों से गिरफ्तार पिता व पुत्र देसी शराब की तस्कर कर रहा था. वही थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










