दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
चौसा. पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि फुलौत की ओर से दो शराब तस्कर बाइक से चौसा की ओर आ रहा है. भवनपुरा मोड के पास बाइक बीआर 11 एवी 3547 को रोक कर तलाशी ली गयी, तो डिक्की से पाॅलीथिन में करीब पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ. तस्कर की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के कुंजौरी के इंदल कुमार 19 वर्ष पिता विदेसी शर्मा, जबकि दूसरे की पहचान संजीत कुमार 21 वर्ष पिता दिनेश कुमार शर्मा के रूप में हुई. दोनों में मामला दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










