ePaper

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम से मिले बीस सूत्री अध्यक्ष

Updated at : 04 Jul 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम से मिले बीस सूत्री अध्यक्ष

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम से मिले बीस सूत्री अध्यक्ष

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनोज सिंह से मुलाकात कर उदाकिशुनगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था में कमियों को दूर कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा. उन्होंने मांग पत्र में जिक्र किया है कि उदाकिशुनगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अनुमंडलीय अस्पताल में व्याप्त कमी के कारण अत्यधिक संख्या में मरीज जिला अस्पताल व मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिये जाते हैं. प्रखंड बीस सूत्री की 26 जून की बैठक में चिकित्सक द्वारा व्यवस्था में कमी की बात स्वीकार किया गया है. बैठक में चिकित्सक ने बताया था कि अस्पताल में हड्डी और स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है. अस्पताल में आइसीयू की व्यवस्था नहीं है. वैकल्पिक तौर पर एनआइसीयू की जगह एमबीसीयू की व्यवस्था है. वहीं अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था नहीं है. जीएनएम की स्वीकृत पद 50 की जगह केवल 10 कार्यरत है. एक भी फार्मासिस्ट नहीं है, जबकि ब्लड बैंक की सुविधा नहीं रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. यदि स्थानीय तौर पर अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ कर दी जाय, तो लोगों को इलाज में आसानी होगी. डीएम ने बीस सूत्री अध्यक्ष को समस्याओं का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन