ePaper

कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 27 Apr 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

युवा राजद महासचिव बसंत यादव ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही वक्त है.

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले से लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है. लोग लगातार आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार से पाकिस्तान को जवाब देने की मांग जारी है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान से बदला ही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि है. मुख्य विपक्षी पार्टी राजद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मारे गये सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए रौता पंचायत के हरिबोला हाट पर कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी.

युवा राजद महासचिव बसंत यादव ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही वक्त है. वहीं प्रिंस यादव ने कहा कि पाकिस्तान से बदला ही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है. कैंडल मार्च के दौरान लोग भावुक दिखाई दिये. उनकी आंखों में घटना को लेकर रोष भी नजर आया. गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. इस दौरान प्रिंस यादव,राहुल यादव,पिंटू यादव, नवीन यादव,कौशल कुमार,सुशील कुमार, बिट्टू कुमार,संजीव यादव,दिलखुश साह,चेतन आनंद,छोटू कुमार,रौंशन कुमार,बाबुल ऋषिदेव, मंतोष कुमार,राकेश कुमार,मुनेश यादव,भूदेव शर्मा,कुलदीप कुमार आदि शामिल थे.

मृतकों के लिए मुस्लिम समाज ने की दुआ

कुमारखंड, मधेपुरा.

प्रखंड के बिशनपुर बाजार में मुस्लिम समाज के लोगों ने आतंकी हमले के मृतकों के लिए दुआ की. घटना की निंदा करते हुये भारत सरकार से मृतकों के परिवार के लिए सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की गयी. साथ ही कहा कि घटना के पीछे,जो लोग हैं,उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये. इस दौरान मो महताब आलम, मो खुर्शीद, मुश्फिक आलम, मो मंजूर, मो सदरे आलम, मो नवाब, मो रियाज, मो आलमगीर, मो तैयब, मो छोटे, मो एजाज उर्फ सोनू, मो आफ़ताब उर्फ़ कारी, अब्दुल कालाम, मो एखलाक, मो जाबिर हुसैन आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन