तीन वारंटी व चार शराबी गिरफ्तार

तीन वारंटी व चार शराबी गिरफ्तार
कुमारखंड. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर श्रीनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर तीन अभियुक्त समेत चार शराबी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने छापेमारी मारकर मारपीट की घटना में न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त पुरैनी पंचायत के सरहद टपडा टोला निवासी मो नौशाद, मो पप्पू, मो रिजवान को गिरफ्तार किया. वहीं शराब पीकर उत्पात मचा रहे मंगरवारा निवासी रामविलास ऋषिदेव, राजेन कुमार, भरगामा (अररिया) थाना के बैजूपट्टी निवासी शंकर कुमार, लक्ष्मीपुर भगवती निवासी तरुण कुमार दास को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच में पुष्टि होने पर सभी को अनुमंडल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










