डबल मर्डर कांड: मुख्य आरोपी ग्रामीण चिकित्सक समेत तीन गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

दो पुत्र इंदल कुमार उर्फ इंद्रकिशोर कुमार एवं किशोर कुमार सहित कुल आठ लोगों को हत्या का नामजद आरोपी बनाया है.
मुरलीगंज मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत स्थित प्रसादी चौक में सब्जी विक्रेता दिनेश दास एवं उनकी पत्नी भलिया देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की मध्यरात्रि तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने जानकारी दी कि मृतक की पुत्री रंजन कुमारी ने थाना में आवेदन देकर प्रसादी चौक वार्ड नंबर 15 निवासी कथित ग्रामीण चिकित्सक सत्यनारायण दास, उनके दो पुत्र इंदल कुमार उर्फ इंद्रकिशोर कुमार एवं किशोर कुमार सहित कुल आठ लोगों को हत्या का नामजद आरोपी बनाया है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सत्यनारायण दास और उनके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश रचने और प्रत्यक्ष रूप से संलिप्त रहने का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है. इस डबल मर्डर कांड से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. पुलिस की सक्रियता से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




