फुलकाहा चौक से कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फुलकाहा चौक से कट्टा के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के फुलकाहा चौक से तीन अपराधियों को कट्टा, चाकू और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

गम्हरिया. थाना क्षेत्र के फुलकाहा चौक से तीन अपराधियों को कट्टा, चाकू और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फुलकाहा चौक के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने वाला था. एक टीम गठित कर उक्त जगह पर पहुंच कर फुलकाहा चौक पर वाहन जांच शुरू किया गया. इसी क्रम में एक बाइक पर तीन अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगा. जहां पुलिस टीम ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया. जांच में एक कट्टा, दो कारतूस, एक चाकू, एक बिन्डोलिया, एक बाइक को बरामद किया. तीनों अपराधियों ने अपना नाम दिलखुश कुमार, इंद्रजीत कुमार, रूपेश यादव बताया. थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि तीनों के बारे में पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन