Madhepura. शादी में गये परिवार के घर भीषण चोरी, पीछे से घर का ग्रिल काट लाखों के सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन
Madhepura. शादी में गये परिवार के घर भीषण चोरी, पीछे से घर का ग्रिल काट लाखों के सामान ले गये चोर

शादी में गये परिवार के घर भीषण चोरी, पीछे से घर का ग्रिल काट लाखों के सामान ले गये चोर

विज्ञापन

मुरलीगंज मधेपुरा से संजय कुमार की रिपोर्ट- नगर पंचायत मुरलीगंज के वार्ड संख्या 05 स्थित जयरामपुर टोला में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए ग्रिल काटकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की शिकार स्व. भागवत मंडल की पत्नी वीणा देवी ने बताया कि वह 22 अप्रैल को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने ससुराल सुरैया गई हुई थीं। इसी दौरान घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और ग्रिल कटी हुई है। सूचना मिलते ही वीणा देवी सुबह करीब 9 बजे घर पहुंचीं तो देखा कि मुख्य ग्रिल के साथ अन्य कमरों के ताले भी टूटे पड़े हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो दो अलमारियों का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान और नकदी गायब कर दी थी। पीड़िता के अनुसार चोर 15 ग्राम सोने की चेन, 5 ग्राम सोने की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 48,500 रुपये नकद सहित कुल 3,82,000 रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। घटना को लेकर पीड़िता ने मुरलीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन