बिहार दिवस पर कार्यक्रर्मों की रही धूम, जगमग हुआ सरकारी भवन

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस पर कार्यक्रर्मों की रही धूम, जगमग हुआ सरकारी भवन

बिहार दिवस पर कार्यक्रर्मों की रही धूम, जगमग हुआ सरकारी भवन

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही. जगह -जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली. वहीं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के दौरान बिहार के इतिहास का व्याखान किया गया.

प्रधानाध्यापक शेखर कुमार ने छात्रों को बिहार के बारे में वर्णन किया. बिहार के स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानकारी दी. मौके पर शिक्षक विजय कुमार,सावित्री कुमारी, खुशबू कुमारी, कल्पना कुमारी, मंजू, रेखा, रेणू, नीतू, सतीश कुमार सन्नी, रमेश यादव, प्रिंस कुमार, विजय कुमार, सुनील चौधरी, सुरेश, सोनू नंदा आदि मौजूद थे. इस अवसर पर पंचायत और प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया. पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन, विभिन्न कार्यालयों को संजाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन