मृतक के परिजनों से मिले विधानसभा के उपाध्यक्ष

मृतक के परिजनों से मिले विधानसभा के उपाध्यक्ष
ग्वालपाड़ा . 12 मई को बारात से लौटने के क्रम में सड़क हादसे में शाहपुर निवासी संतोष सिंह राठौर उर्फ बबलू की मौत गयी थी, जबकि ददन सिंह, अशोक सिंह, ललन सिंह, पंचायत के मुखिया पति संतोष सिंह घायल हो गया था. घायलों में ददन सिंह की नाजुक स्थिति देखते हुए ददन सिंह को आइजीआइएमएस पटना रेफर कर दिया गया था. जहां ईलाज के दौरान ददन सिंह की मौत हो गयी. शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मृतक के परिजनों से मिले. पूर्व मंत्री सह विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधायक निरंजन मेहता, जेडीयू शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण मेहता, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन ने दोनों पीड़ीत परिवार के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










