MADHEPURA : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उदा में छात्रों को मिला अंक पत्र
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 2:55 PM (IST)
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक 10 प्लस 2 विद्यालय उदा में नौवीं कक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच अंक पत्र का वितरण किया गया.
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा से कौनैन बशीर की रिपोर्ट :
जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक 10 प्लस 2 विद्यालय उदा में नौवीं कक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच अंक पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अपने परीक्षा परिणाम को लेकर काफी उत्साह देखा गया. विद्यालय के छात्र छात्रा पूजा कुमारी, गायत्री कुमारी, ज्योति कुमारी, माया कुमारी, संगीता कुमारी, अनुज कुमार, शिवम कुमार, रोशन कुमार सहित दर्जनों विद्यार्थियों को प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार यादव, शिक्षक आदित्य कुमार पंडित उर्फ बबलू पंडित, स्थानीय ग्रामीण अरुण कुशवाहा एवं धीरज कुमार मेहता के हाथों अंक पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार यादव ने नौवीं परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता से उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के परिश्रम को सम्मान देने एवं उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. वही मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित भी किया गया. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी. वहीं छात्र-छात्राओं ने भी कड़ी मेहनत कर विद्यालय, गुरुजनों एवं अभिभावकों का नाम रोशन करने का संकल्प लिया. मौके पर शिक्षक अजय कुमार राय, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, उमेश यादव, शिक्षिका ममता कुमारी, रानी कुमारी, लिपिक रूपक कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण अरुण कुशवाहा, धीरज कुमार मेहता एवं अन्य लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










