बारिश से जगह जगह जल जमाव की समस्या उत्पन्न

Updated:
विज्ञापन
बारिश से जगह जगह जल जमाव की समस्या उत्पन्न

रास्ते से हजारों लोगों बाजार के विभिन्न कार्यों से आना जाना लगा रहता है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चौसा प्रखंड में बीते शनिवार की रात तेज हवा के साथ रुक रुक कर आई बारिश ने मौसम को पूरी तरह से सुहाना कर दिया. वहीं इस बारिश से जगह जगह पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. जो पूर्व में हुई जल निकासी संबंधित कार्य का पोल खोल दिया है. ज्ञात हो की शनिवार को मध्य रात्रि हवा और बारिश की वजह से मुख्यालय स्थित चौसा बस स्टैंड, मुरली चौक से सब्जी बाजार जाने वाली सड़क, चौसा से अरजपुर, चौसा से फुलौत जाने वाली मुख्य सड़क समेत विभिन्न गांवों में जगह जगह जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. खास कर बस स्टैंड से बाजार जाने वाली और चौसा से अरजपुर जाने वाली रास्ते में जल जमाव से पोखरनूमा स्थिति उत्पन्न हो गई है. जबकि इस रास्ते से हजारों लोगों बाजार के विभिन्न कार्यों से आना जाना लगा रहता है. जिसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर पूर्व में मिट्टी के कार्य के साथ साथ लोगों को टहलने के लिए ढलाई की किया गया है. जो महज शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है. जहां देखने से अब भी पानी का जमावड़ा के वजह से बिहार पुलिस, होमगार्ड अभ्यर्थियों की तैयारी को बंद कर दिया है. जिससे कि तैयारी करने वाले युवा युवतियों को या तो एस एच 58 पर दौड़ना पड़ता है या अभ्यास ही बंद करने की नौबत आ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन