उचक्कों ने कचरा प्रसंस्करण इकाई में लगाया आग

Updated:
विज्ञापन
उचक्कों ने कचरा प्रसंस्करण इकाई में लगाया आग

उचक्कों ने कचरा प्रसंस्करण इकाई में लगाया आग

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर पंचायत में उचक्कों ने कचरा प्रसंस्करण इकाई में आग लगा दी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम पंचायत के रामनगर-खुटीरही गढ़िया पथ के किनारे पोखरिया टोला स्थित वार्ड संख्या आठ में निर्मित कचरा प्रसंस्करण इकाई का दरवाजा खुला देख उचक्के आग लगाकर फरार हो गया. प्रसंस्करण इकाई से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी आकांक्षा कुमारी एवं थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. सूचना पाते ही सीओ ने अंचल में मौजूद अग्निशामक दल को भेज दिया. अग्निशामक दल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि भवन का घुंडी खुला रहने के कारण किसी ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन