श्रम विभाग ने दो बाल श्रमिकों को होटल से कराया मुक्त

श्रम विभाग ने दो बाल श्रमिकों को होटल से कराया मुक्त
मुरलीगंज. श्रम विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के हाट बाजार में मिथिला भंसा घर (होटल) का निरीक्षण किया. इस दौरान दो बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमारी शैलजा ने बताया कि जिला श्रम अधीक्षक के निर्देश पर गठित धावा दल ने मिथिला भंसा घर (होटल) से दो बाल मजदूर को मुक्त कराया. बाल मजदूरों को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया. उक्त प्रतिष्ठान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी और बच्चों को उनके अभिभावक को सुपुर्द कर दिया जायेगा. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया जिन बच्चों के अभिभावक तत्काल बाल कल्याण समिति से बच्चों को नहीं ले जाएंगे उन बच्चों को बाल गृह सुपौल भेज दिया जायेगा. विमुक्त कराये गये दोनों बाल श्रमिक को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रुपये फिक्स्ड किया जायेगा, जो कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर उठाव किया जा सकेगा. बच्चों को विद्यालय में दाखिला करवाया जायेगा. मौके पर गम्हरिया में कार्यरत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिश राज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंदन पासवान, लोक भारती सेवा आश्रम के जिला समन्वयक विकास कुमार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










