सरकार ने जो अनुदान देने की व्यवस्था की है, वह है कम

Updated at : 31 Jan 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने जो अनुदान देने की व्यवस्था की है, वह है कम

सरकार ने जो अनुदान देने की व्यवस्था की है, वह है कम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा में शुक्रवार को बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के आह्वान पर संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी के नियमित मासिक वेतनमान के लिए फैक्टनेब की भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय इकाई की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के सहायक प्राचार्य डाॅ विनय कुमार झा व संचालन प्रो भीम कुमार ने किया. मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सह फैक्टनेब के बीएनएमयू अध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार यादव ने कहा कि बिहार में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी गत 30-35 वर्षों से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं. सरकार ने जो अनुदान देने की व्यवस्था की है, वह कम है. इसलिए बिहार सरकार जल्द से जल्द संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों को 2018 से नियमित मासिक वेतन निर्धारण करने की घोषणा करें. उन्होंने कहा कि फैक्टनेब के आह्वान पर बिहार के सभी विश्वविद्यालय मुख्यालय में पांच फरवरी को धरना कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसी कड़ी में पांच फरवरी को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में भी एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित होगा. जिसमें भारी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी विश्वविद्यालय मुख्यालय के धरना में शामिल होंगे. साथ ही फैक्टनेब की 10 फरवरी से 14 फरवरी तक पटना में धरना कार्यक्रम है. जिसमें भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी 12 फरवरी को भारी संख्या में पटना के विशाल धरना कार्यक्रम में पहुंचकर, नियमित मासिक वेतनमान की लड़ाई जीतेंगे. अध्यक्षीय भाषण में डा विनय कुमार झा ने कहा कि यह संघर्ष करो व मरो के साथ, हम लोग आगे बढ़ेंगे और सरकार को हमारी मांग माननी पड़ेगी. बैठक में प्रो भीम कुमार, डा कामेश्वर यादव, प्रो अमरेंद्र कुमार अमर, प्रो चंदेश्वरी यादव, प्रो सुभाष कामत, प्रो शंभू कुमार, प्रो अमित कुमार, प्रो जयनारायण शाह, प्रो आरिफ हुसैन, प्रो चंद्रमणि गुप्ता, प्रो सदानंद कुमार, प्रो कुमारी किरण, प्रो कुमारी वंदना बिंदु, डाॅ लिली कुमारी, प्रो रीना कुमारी, प्रो शुभेंदु सिन्हा, प्रो रीना सिन्हा, अरुण कुमार, गिरिजेश कुमार झा, अमल किशोर कुमार, श्याम सुंदर कुमार, बृजेश कुमार, शिव शंकर कुमार, योगेंद्र यादव, दिनेश शाह, सौरभ कुमार, मुरली कुमार, संजय कुमार, राज किशोर कुमार, चितनारायण यादव, शहाबुद्दीन, रोशन कुमार, सुनील कुमार, राम कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन