ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, एक जख्मी

ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, एक जख्मी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोल-नयानगर मुख्य सड़क पर चिमनी के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के टायर का पंचर बनाकर नाबालिग युवक ड्राइविंग करते हुए दोस्त के साथ लौट रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर का चालक शाहजादपुर पंचायत के वार्ड 15 निवासी मनोरंजन चौरसिया का 16 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार था, जबकि घायल ट्रैक्टर मालिक संजीव सिंह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है. दुर्घटना के समय दोनों ट्रैक्टर पर सवार था. ट्रैक्टर पलटने से शिवम दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ट्रैक्टर मालिक शाहजादपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी गजेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र संजीव सिंह बताया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बुधमा पुलिस कैंप प्रभारी जिउत राम ने सदलबल के साथ पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भेज दिया गया. वहीं शव को कब्जे में ले लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन