ePaper

सामूहिक पहल से राष्ट्र का विकास ही राष्ट्रवाद का दर्पण - डॉ अशोक

Updated at : 25 Jul 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक पहल से राष्ट्र का विकास ही राष्ट्रवाद का दर्पण - डॉ अशोक

सामूहिक पहल से राष्ट्र का विकास ही राष्ट्रवाद का दर्पण - डॉ अशोक

विज्ञापन

मधेपुरा.

17 बिहार एनसीसी बटालियन के बैनर तले शुक्रवार को बिंदेश्वरी सभागार में राष्ट्रवाद और युवा विषयक सेमिनार का आयोजन किया. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटनकर्ता श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलपति सह मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के एनएसएस पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर, 17 बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर कर्नल पीके चौधरी, टीपी कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ गुड्डू कुमार,प्रो प्रसन्ना सिंह और डॉ हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया. एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया.

श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक कुमार ने कहा कि बच्चे जन्म लेते ही देश की भविष्य बनने की कड़ी बन जाते हैं. भारत के प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि युवा राष्ट्र की धरोहर है. राष्ट्रवाद उन विचारों का पुंज है जिससे देश के बढ़ते कदम को राह मिलती है. हमारे राष्ट्रवाद में हमारी सभ्यता,संस्कृति का अहम स्थान है. आज विश्व के सबसे बड़े युवा मुल्क होने के बाद भी युवा कई स्तरों पर दिशाहीन हैं.इसलिए जरूरी है कि युवाओं को राष्ट्रवाद के विभिन्न आयामों से जोड़ा जाए. ऐसे कार्यक्रम इस कड़ी में अहम साबित होगा. सामूहिक पहल से राष्ट्र का विकास ही राष्ट्रवाद का दर्पण है. इसके लिए हमें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की ओर गंभीर होना होगा. जो किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रस्तुत करता है.

एनसीसी इकाई विश्वविद्यालय का गौरव

मुख्य अतिथि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने राष्ट्रवाद और युवा विषय पर बात रखते हुए कहा कि मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की एनसीसी इकाई विश्वविद्यालय का गौरव है. इस बैनर तले राष्ट्रवाद और युवा विषय पर चिंतन मनन सराहनीय है. समस्त नागरिकों की राष्ट्र के प्रति बंधुत्व ,समर्पण ही राष्ट्रवाद है. राष्ट्रवाद हमें सिर्फ नागरिकों से ही नहीं बल्कि जीव ,जंतुओं,प्राक्रतिक धरोहरों सहित हर चीजों से प्रेम सिखाता है.

अतीत को जानना व वर्तमान में बेहतर भविष्य के लिए पहल युवाओं का दायित्व

मुख्य वक्ता 17 बिहार बटालियन एनसीसी के. एडम ऑफिसर कर्नल पीके चौधरी ने सामान्य जिंदगी की गतिविधियों से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा करते हुये कहा कि राष्ट्रवाद एक वो भावना है जो नागरिकों को राष्ट्र से जोड़ता है और उसे आगे बढ़ने और बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है. विमेंस कॉलेज कौशल्याग्राम में अर्थशास्त्र की सहायक प्राध्यापक

प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर ने राष्ट्रवाद और युवा विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद देशप्रेम को दर्शाता. यह देश के प्रति समर्पण का पर्याय है.भारत के युवाओं में राष्ट्रप्रेम का गौरवशाली इतिहास रहा है. वर्तमान दौर में युवाओं में भटकाव चिंताजनक है. फोन का अनावश्यक उपयोग इसका मूल कारण है.उसे समझने की जरूरत है इसके लिए युवाओं को नैतिक शिक्षा के मूल्यों से जोड़ने की जरूरत. युवा और राष्ट्रवाद एक दूसरे से जुड़े हैं इसे समझने की जरूरत है.एनसीसी छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना का करता है संचार

एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉक्टर गौतम कुमार ने कहा कि एनसीसी छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार ही नहीं करता बल्कि देश के लिए हर परिस्थितियों से जूझने वाला युवा तैयार करता है. मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा एनसीसी यूनिट से निकले कैडेट्स आज बड़ी संख्या में अलग अलग स्तरों पर देश की सेवा कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन विमेंस कॉलेज कौशल्याग्राम में इतिहास के सहायक प्राध्यापक डॉ हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया. इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स सृष्टि,सुनैना,आशु,साक्षी,अन्नू,मौसम,सपना, नैना,सिंपल,विकास, भवेश,शिवम,मनु ,अभिषेक,अमरजीत,अमित,रहमत,अमन, मो तौसीफ,अंकुश पांडे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन