ePaper

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की 125वीं जयंती पर सात अगस्त को

Updated at : 03 Aug 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की 125वीं जयंती पर सात अगस्त को

सेमिनार के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में हेतु आलेख (शोध-सारांश) भेजने तथा पंजीयन कराने की तिथि भी एक दिसंबर तक बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की 125वीं जयंती पर सात अगस्त को प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू के कुलपति प्रो बीएस झा, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जायेगा.

– सेमिनार 20 दिसंबर को –

उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के दिन विशेष रूप से कीर्ति नारायण मंडल के योगदान पर चर्चा को केंद्रित करने के उद्देश्य से इस दिन होने वाले ””कोसी की सांस्कृतिक विरासत”” विषयक ””राष्ट्रीय सेमिनार”” की तिथि बढ़ा दी गई है. अब यह सेमिनार 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जायेगा. इसमें कीर्ति नारायण मंडल सहित अन्य महापुरुषों के योगदानों की भी चर्चा होगी.

उन्होंने बताया कि सेमिनार के लिये लगभग पचास शोध आलेख एवं राज्यपाल आरिफ मो खां सहित कई गणमान्य लोगों के शुभकामना संदेश भी प्राप्त हो चुके हैं. सेमिनार के अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में हेतु आलेख (शोध-सारांश) भेजने तथा पंजीयन कराने की तिथि भी एक दिसंबर तक बढ़ा दी गई है. गूगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है. महाविद्यालय के बीसीए विभाग में ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है.

उन्होंने बताया कि सेमिनार के लिए आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है. इसमें कुलपति संरक्षक एवं प्रधानाचार्य सह-संरक्षक होंगे. महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को आयोजन समिति में स्थान दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन