ePaper

आतंकवाद एक कायराना हरकत, पूरी मानवता के लिए है कलंक : प्राचार्य

Updated at : 29 Apr 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवाद एक कायराना हरकत, पूरी मानवता के लिए है कलंक : प्राचार्य

आतंकवाद एक कायराना हरकत, पूरी मानवता के लिए है कलंक : प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी. उपस्थित लोगों ने इस कठिन समय से राष्ट्रीय एकजुटता पर बल दिया और इस घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. सभा की अध्यक्षता करते हुये महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि आतंकवाद एक कायराना हरकत है. यह पूरी मानवता के लिए कलंक है. इसे जड़मूल से समाप्त करने के लिए वैश्विक एकजुटता की जरूरत है. मौके पर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने महाविद्यालय का शोक-संदेश प्रस्तुत किया. इसमें कहा गया कि महाविद्यालय परिवार निर्दोष नागरिकों पर किये गये बर्बर व अमानवीय हमले की निंदा करता है. इस हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और जो लोग घायल हुये हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. सभा के अंत में सबों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगतों की आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि वह उनके परिजनों को इस असह्य दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें. मौके पर अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, आदर्श कॉलेज मधेपुरा के सचिव ई प्रणव प्रकाश, उपकुलसचिव परीक्षा डॉ उपेंद्र प्रसाद यादव, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सज्जाद अख्तर, डॉ कुमार सौरभ, अमित कुमार, डॉ कुंदन कुमार सिंह, अमित आनंद, डॉ आशुतोष झा, डॉ ललन कुमार, मो नदीम अहमद अंसारी, गुंजन लाल पटेल सुप्रिया सुमन, विनीत राज अमित कुमार आनंद प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, अर्जुन शाह, राजीव कुमार रंजन, विनोद कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, प्रणव कुमार प्रियदर्शी, मोती कुमार यादव, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन