ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन जख्मी, किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन जख्मी, किशोरी की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन जख्मी, किशोरी की मौत

विज्ञापन

पुरैनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच 58 पर बघरा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गया. इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गयी. घटना के बारे में लोगों ने बताया कि सपरदह पंचायत वार्ड आठ निवासी 18 वर्षीय साहिल चाची व बहन 18 वर्षीया नाशरीन खातून को बाइक पर बैठाकर लौट रहा था. बघरा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे सपरदह पंचायत वार्ड आठ निवासी अख्तर की पुत्री नाशीन खातून जख्मी हो गयी. घटनास्थल के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तीनों जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से नाशरीन खातून को पूर्णिया रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वही दुर्घटना में घायल युवक साहिद व मसरून खातून का इलाज चल रह है. इधर, थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन