ePaper

पानी से भरे गड्डे में डूबने से किशोर की मौत, छाया मातम

Updated at : 14 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पानी से भरे गड्डे में डूबने से किशोर की मौत, छाया मातम

पानी से भरे गड्डे में डूबने से किशोर की मौत, छाया मातम

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. बीड़ी रणपाल पंचायत के वार्ड दो में शनिवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मालूम हो कि सनोज मेहरा का इकलौता पुत्र रवि कुमार (12 वर्ष) घर के बगल में धान के खेत के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक रवि कुमार पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक मासूम बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उसकी तीन पुत्री व एक पुत्र रवि कुमार था. इकलौता वारिस रवि कुमार की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने मौत की खबर स्थानीय पुलिस व सीओ हरिनाथ राम को दी. मौके पर इंस्पेक्टर दीनानाथ राय और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. पंचनामा लिखने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा. घटना से परिजनों सहित गांव में मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन