शिक्षिक के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मधेपुरा के आलमनगर में शिक्षिका के घर से चोरों ने दो लाख नकद और लाखों के जेवर उड़ाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, इलाके में दहशत का माहौल।
आलमनगर (मधेपुरा) . नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार में शिक्षिका के घर चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना से घनी आबादी वाले इलाके में दहशत का माहौल है. मध्य विद्यालय बजराहा की शिक्षिका के पति विनोद कुमार यादव ने आलमनगर थाना में दिये आवेदन में बताया है कि मैं अपनी पत्नी को स्कूल पहुंचाने गया था. जब पत्नी को लेकर चार बजे वापस आया तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ था. कमरे में रखे गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपया नकद एवं लाखों रुपये के जेवर चोर ले गये.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की गई है. उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर चोरों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी और गिरफ्तारी भी की जायेगी. इस चोरी की घटना से स्थानीय लोग सकते में हैं. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश कुमार
ब्रजेश कुमार प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आलमनगर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










