चौसा पुलिस ने बड़ी वारदात टाली, अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त

Updated:
विज्ञापन

प्रेस को संबोधित करते प्रभारी एसडीपीओ आशीष राज | Prabhat Khabar Network

चौसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिव मंदिर के पास से अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े ये युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

विज्ञापन

Madhepura Crime News: उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. मामले में चौसा थाना कांड संख्या 230/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

शिव मंदिर के पास हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 6/7 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि ग्राम लोआलगान स्थित शिव मंदिर के पास पांच अपराधी अवैध हथियार के साथ ई-रिक्शा में बैठकर किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस टीम के पहुंचते ही दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि ई-रिक्शा में बैठे तीन युवकों ने भी भागने का प्रयास किया. पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पांडव उर्फ जयपांडव कुमार (21 वर्ष), गिरीश कुमार उर्फ कृष्ण कुमार (19 वर्ष) और प्रवेश कुमार (19 वर्ष), सभी निवासी लोआलगान, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई.

देसी कट्टा, कारतूस और ई-रिक्शा बरामद

तलाशी के दौरान प्रवेश कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. वहीं पांडव कुमार के पास से एक खोखा मिला. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 43 PA 3670) भी जब्त कर लिया.

हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हथियार उन्हें नागेश कुमार ने रखने के लिए दिया था. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि नागेश कुमार और उसके सहयोगी हथियार एवं कारतूस की खरीद-बिक्री के अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही है.

आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

Madhepura Crime News: प्रभारी एसडीपीओ आशीष राज ने बताया कि चौसा थाना कांड संख्या 230/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4), 310(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 26 एवं 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि नागेश कुमार के विरुद्ध पहले से भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार नेटवर्क की जांच जारी है.


विज्ञापन
कौनैन वशीर

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन