ePaper

स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा)-2025 कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 19 Sep 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा)-2025 कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा-2025 का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से दो अक्टूबर 2025 तक किया जाना है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि चौसा, मधेपुरा.चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान/स्वच्छ भारत मिशन के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा)-2025 कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार व मो शाहनवाज की अध्यक्षता में एवं अंचलाधिकारी चौसा शशिकांत यादव, स्वच्छता प्रखंड समन्वयक अमर कुमार व स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार की उपस्थिति में किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता प्रखंड समन्वयक अमर कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा-2025 का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से दो अक्टूबर 2025 तक किया जाना है. इसका थीम स्वच्छोत्सव है. इसके अंतर्गत स्वच्छ एवं हरित उत्सव मनाने पर बल प्रदान किया जाना है जो स्वच्छता जन भागीदारी एवं सामूहिक उत्सवों को स्वच्छ, शून्य कचरा व पर्यावरण अनुकूल बनाने पर केंद्रित है. अमर कुमार द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2025 के अंतर्गत विविध गतिविधियों का तिथिवार कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर बच्चों के बीच हाथ धुलाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में पूर्ण स्वच्छता की दिशा में प्रयासों में तेजी लाना है. यह गांव के स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विरासत कचरे की सफाई और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के लिए एक बड़े पैमाने पर सामुदायिक एकजुटता अभियान है. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार, दीपक कुमार, गोविन्दा कुमार, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, शिल्पी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, नविता कुमारी, जीवन ज्योति पासवान मो जियाउल हक, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, मो अजहर उद्दीन एवं विद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राएं सोनम कुमारी, आंचल कुमारी, कोमल कुमारी, तनुजा सक्सेना, मिस्टर कुमार, आदित्य कुमार, प्रवेश कुमार, रिमझिम कुमारी व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन