Madhepura. मधेपुरा में युवती की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
Madhepura. मधेपुरा में युवती की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मधेपुरा में युवती की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन

मधेपुरा से रिपोर्ट- जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित एक किराए के कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय रूबी कुमारी के रूप में हुई है, जो सुपौल जिले के झोकायर गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि वह पिछले एक साल से मधेपुरा में रहकर ANM की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि रूबी कमरे में फंदे से लटकी हुई है। जब वे कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर रूबी का शव लटका हुआ मिला। उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। परिजनों का कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध थी और उसके पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि रूबी एक युवक के संपर्क में थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। इस संबंध में परिवार के लोग उस युवक के घर भी गए थे और शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन