उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासनी शिक्षा समिति गठित

Updated:
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासनी शिक्षा समिति गठित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासनी शिक्षा समिति गठित

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखासनी में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया. इस दौरान पूनम देवी सचिव चुना गया. डीपीओ के निर्देशानुसार बीईओ निर्मला कुमारी व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सीता देवी, पंच सदस्य अनिता देवी, संकुल समन्वयक मुकेश कुमार, प्रधान शिक्षक कौशल किशोर आदि की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पूनम देवी का सचिव पद पर चयन किया गया. मौके पर बीईओ निर्मला कुमारी ने प्रधानाध्यापक कौशल किशोर यादव को दिशा निर्देश दिये. मौके पर शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद मेहता, उमेश पासवान, भुवन मोहन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन