ढोल मृदंग की थाप पर होली के प्रथम चरण की शुरुआत धुरखेल से प्रारंभ
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड के नोहर में पूर्व से चली आ रही परंपरा के मुताबिक धूरा धुरखेल से होली के प्रथम चरण की शुरुआत हुई.
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा.
प्रखंड के नोहर में पूर्व से चली आ रही परंपरा के मुताबिक धूरा धुरखेल से होली के प्रथम चरण की शुरुआत हुई. ग्रामीण बच्चे युवक बूढ़े पंडित शेखर झा के दरवाज़े ढोल मृदंग झाल के साथ तोहे सुमिरो रविवार को गणेश वंदना गा कर, पंडित डॉ महानंद झा के दरवाज़े से सदा आनंद रहे यही द्वारे मोहन खेले होरी हो, बजरंगवली मंदिर, शिव मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर ब्रह्मबाबा मंदिर होते हुए बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर होली गीत गा कर धुरखेल का समापन हुआ. लोगों ने एक दूसरे को धूरा लगाया. मौके पर मनोज मिश्र, नुनु झा अशोक झा, कारी झा, अजय मिश्र आदि ने होली गीत गाया. वहीं झमेली झा, ढोल, ध्रुव जी नाल, अशोक झा के छाल पर गीत पर थिरकते रहे. अमरकांत झा, निरंजन झा, उग्रनारायण झा, बिष्णुदेव झा, प्राण मोहन झा, अशोक ठाकुर, शेखर झा सहित पूरे ग्रामीण युवक, बच्चे, बूढ़े ने होली गाकर नाचते, थिरकते रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन