दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट, विभागीय लापरवाही से बढ़ रही बिजली की बर्बादी

Updated:
विज्ञापन
दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट, विभागीय लापरवाही से बढ़ रही बिजली की बर्बादी

नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है. वार्ड नंबर तीन, सात व 11 में लगे अनेक पोलों पर स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहती है.

विज्ञापन

मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है. वार्ड नंबर तीन, सात व 11 में लगे अनेक पोलों पर स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहती है. इससे बिजली की अनावश्यक खपत बढ़ रही है व नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वार्ड नंबर तीन के निवासी नीरज कुमार ने बताया कि दिनभर जलने वाली लाइटें ऊर्जा की भारी बर्बादी का कारण बन चुकी है. उन्होंने कहा कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर परिषद को दी गयी है, लेकिन सुधार की दिशा में अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं हुई है. इसी तरह वार्ड नंबर सात व 11 के निवासी पिंटू कुमार व अमरजीत कुमार ने भी बताया कि क्षेत्र में कई जगहों पर पोल दिनभर रोशन रहते हैं, जिससे साफ दिखता है कि सेंसर या तकनीकी व्यवस्था पूरी तरह खराब है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यही स्थिति नगर परिषद क्षेत्र के अन्य कई मोहल्लों की भी है, जहां लाइटें सुबह से शाम तक लगातार जलती रहती है. इससे नगर परिषद पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ तो बढ़ ही रहा है, साथ ही ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभाग की उदासीनता भी सामने आ रही है. निवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद व बिजली विभाग संयुक्त रूप से सभी स्ट्रीट लाइटों की तकनीकी जांचकर खराब सेंसर की तुरंत मरम्मती कराए, जिससे लाइटें केवल रात में ही जले. लोगों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की अपील की है, जिससे ऊर्जा की बर्बादी रुके व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन