मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के गणित विभाग में कार्यरत रहे प्रो महेश्वरी प्रसाद के निधन पर शोक

Published by :Kumar Ashish
Published at :19 Apr 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के गणित विभाग में कार्यरत रहे प्रो महेश्वरी प्रसाद के निधन पर शोक

नियमित महाविद्यालय पहुंचकर सदैव ही अपना कर्तव्य निर्वहन करते रहे.

विज्ञापन

मधेपुरा.

मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के गणित विभाग में कार्यरत रहे प्रो महेश्वरी प्रसाद यादव (63) वर्षीय के असामयिक निधन से परिजन सहित महाविद्यालय परिवार शोकाकुल हैं. शोकाकुल शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक सभा में महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य रहे डॉ अशोक कुमार ने कहा कि सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा प्रखंड के कौशलीपट्टी गांव निवासी प्रो महेश्वरी प्रसाद यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे.

पिछले 16 अप्रैल 2026 को समुचित इलाज के लिये परिजन जब उन्हें गांव से पटना ले जा रहे थे, बीच रास्ते में ही उनका निधन हो गया. प्रो यादव पत्नी सहित दो पुत्र अपने पीछे छोड़ गये हैं. प्राचार्या डॉ पूनम यादव ने कहा कि प्रो महेश्वरी प्रसाद यादव गणित विषय के कुशल शिक्षक थे. उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है. उप प्रधानाचार्य डा भगवान कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रो महेश्वरी प्रसाद यादव नियमित महाविद्यालय पहुंचकर सदैव ही अपना कर्तव्य निर्वहन करते रहे.

मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में बीए सीबीसीएस पाठ्यक्रम अंतर्गत तृतीय सेमेस्टर के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में भाग लेने वाले विभिन्न कालेजों के वरीय शिक्षकों सहित मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के शिक्षक प्रो सच्चिदानंद सचिव, प्रो मनोज भटनागर, प्रो अभय कुमार, प्रो ब्रिजेंद्र मेहता, प्रो विवेकानंद विवेक, प्रो विवेकानंद, डॉ कामेश्वर यादव, प्रो दिनेश प्रसाद , प्रो अरविंद यादव, प्रो अनिल कुमार, प्रो भीम कुमार, प्रो अमित कुमार, प्र जय नारायण साह, प्रो सोएब, प्रो मनोज कुमार झा, प्रो बंदना बिंदु, प्रो सुवेंदु, प्रो प्रियंका, प्रो नीलू, शिक्षकेत्तर कर्मचारी गिरिजेश झा, प्रदीप कुमार चौधरी, अमल किशोर, श्याम सुंदर, सौरभ आदि ने भी शोक सभा में भाग लेकर शोक प्रकट किये.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन