अनुमंडल के सभी प्रखंडों में आज लगेगा सोलर मेला

Published by :Kumar Ashish
Published at :19 Apr 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल के सभी प्रखंडों में आज लगेगा सोलर मेला

सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी कम हो जाता है और वे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

विज्ञापन

– प्रधानमंत्री मुफ्त सोलर योजना को लेकर सभी प्रखंडों में शिविर, बैंक कर्मी भी रहेंगे मौजूद – छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मौके पर ही आवेदन, वित्तीय प्रक्रिया भी होगी आसान उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड मुख्यालयों में सोमवार को प्रधानमंत्री मुफ्त सोलर योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी. शिविर के दौरान सोलर ऊर्जा से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे लागत, सब्सिडी, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया और लाभ उपभोक्ताओं को विस्तार से बताई जाएंगी. साथ ही इच्छुक लोग मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे.बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी कम हो जाता है और वे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकते हैं. उन्होंने आगे बताया कि शिविर में बैंक के कर्मी भी मौजूद रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को लोन या अन्य वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी और सुविधा एक ही जगह पर मिल सकेगी. इससे आवेदन प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया गया है. उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बिजली उपभोक्ता संख्या जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी. जिन उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. शिविर में विभागीय अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे, जो उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन देंगे. लोगों से अपील की गई है कि वे आधार कार्ड, बिजली बिल सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचें और योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन